एएसपी ऑपरेशन ने आसनडीह बॉर्डर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार को थाना बभनी का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, सीसीटीवी व्यवस्था, मालखाना, हवालात, सुरक्षा व्यवस्था तथा थाना परिसर की साफ-सफाई की गहन जांच की। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।read more:https://pahaltoday.com/smart-village-bharatpur-is-on-its-way-to-becoming-a-reality-the-dreams-of-the-displaced-are-taking-new-flight/निरीक्षण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। एएसपी ऑपरेशन ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। थाना बभनी में तैनात रिक्रूट आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों को भी ब्रीफ किया गया। उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन, पुलिस आचरण एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही आमजन के साथ बेहतर व्यवहार एवं संवेदनशील पुलिसिंग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद ऋषभ रुणवाल ने आसनडीह स्थित सोनभद्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां चल रही वाहन चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एएसपी ऑपरेशन ने सभी पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई संबंधी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *