आंधी-बारिश के बाद बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटा विभाग

सोनभद्र। जनपद में बीते दिनों आई तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें, तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में रहकर दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 90 प्रतिशत बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। शेष प्रभावित इलाकों में टूटे खंभों को बदलने, तार जोड़ने तथा अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/shri-durga-ji-mandir-dharma-jagran-and-seva-samiti-has-been-quenching-the-thirst-of-passersby-in-the-scorching-heat-for-29-years/विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिशासी अभियन्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। विद्युत विभाग पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि टूटे हुए विद्युत तारों, पोलों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने लोगों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि शेष क्षेत्रों में भी जल्द बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *