देश में कहीं बरस रही आग, कहीं तेज आंधी और बिजली से लोग परेशान

नई दिल्ली। मई की तपती दोपहर और रात में भी बदन झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेता नजर आ रहा है। देश के कई हिस्सों में लोग इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। कहीं आसमान से आग बरस रही है तो कहीं तेज आंधी और बिजली लोगों की चिंता बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर समेत 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ राहत नहीं बल्कि खतरा है। खेतों में खड़ी फसल, सड़क पर चल रहे लोग और खुले इलाकों में मौजूद लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। इस बार गर्मी और प्री-मानसून एक्टिविटी एक साथ असर दिखा रही है। यही वजह है कि कुछ राज्यों में दिन में हीटवेव और शाम होते ही धूल भरी आंधी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर उत्तर और पूर्व भारत के बड़े हिस्से में दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे हिमालयी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में तूफानी बारिश का कारण बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई के तीसरे सप्ताह में यह सिस्टम और मजबूत होगा। इससे कई राज्यों में बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में जहां गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, वहीं यूपी और बिहार में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में बादल राहत देंगे। कुल मिलाकर अगले 48 घंटे देश के मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है।read more:https://pahaltoday.com/smart-village-bharatpur-is-on-its-way-to-becoming-a-reality-the-dreams-of-the-displaced-are-taking-new-flight/दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बेहद अजीब बना हुआ है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, जबकि शाम के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा अस्थिर नजर आ रहा है। लखनऊ, कानपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, जालौन और बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। हालांकि बारिश से कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन बुंदेलखंड क्षेत्र में लू का असर जारी रहेगा। बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम तेजी से बदल रहा है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, कटिहार और बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। झारखंड में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने और पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। राजस्थान में फिलहाल गर्मी का कहर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *