श्रेयश राय ने ग्रहण की एनएसयूआई की सदस्यता 

लखनऊ: आज लखनऊ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील राय जी के पत्र श्रेयश राय ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एन एस यू आई) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित तिवारी, नितान्त सिंह सहित सैकड़ों युवा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बना दिया। read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-vijay-won-the-trust-vote-in-the-tamil-nadu-assembly/श्रेयश राय के एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुनील राय ने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि श्रेयश राय छात्र एवं युवा हितों की आवाज़ को मजबूती उठाने का कार्य करेंगे और समाज सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *