फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

फतेहपुर। कृष्ण वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव के प्रयागराज आगमन पर खागा पूर्वी बाईपास स्थित भूप यादव के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मथुरा से इलाहाबाद जाते वक्त जैसे ही उनका काफिला फतेहपुर से खागा पूर्वी बाईपास पहुंचा, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, नारों और जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया। read more:https://pahaltoday.com/councillors-group-active-after-khatakhedi-tragedy-demands-for-financial-assistance-and-investigation-for-the-victims-family/
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा भी की गई। यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौधरी को श्री कृष्ण वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव/ उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन को ऐसे सक्रिय और जुझारू साथियों की आवश्यकता है, जो समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करें।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव/ उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज में युवाओं को जोड़ना, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव ने कई अहम सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज सर्वसमाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और समाजसेवा से जोड़ना समय की मांग है।उन्होंने कहा कि  कृष्ण वाहिनी केवल एक संगठन नहीं बल्कि सर्व समाज का सम्मान, अधिकार और एकता की आवाज है। संगठन लगातार गरीबों की मदद, सामाजिक न्याय, युवाओं को दिशा देने और सर्व समाज में भाईचारा कायम करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।विजय यादव ने कहा कि सर्व समाज की ताकत संगठन की एकता में होती है और जब तक सर्व समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उनकी आवाज मजबूत नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं से राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में संगठन के समर्थन में नारे गूंजते रहे और लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव को भरोसा दिलाया कि हम आपसे कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।इस मौके पर कमल सिंह राजावत, निखिल राजावत, साजिद कुरैशी, भूप सिंह यादव, शिव सिंह यादव नगर अध्यक्ष, यशवंत सभासद सपा, दिनेश यादव, नरसिंह यादव, राहुल यादव, महेंद्र मास्टर, नरेंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, ऋषि यादव, देवा यादव, विपिन सिंह सिंगरौर, पिंटू सिंह, अयान अहमद, महेंद्र सिंह, कुल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *