जनसमस्याओं को लेकर किनौसं मोर्चा ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि देश के आकांक्षी जनपदों में शामिल सोनभद्र आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। संगठन ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की लापरवाही और उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जनपद में लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित है, जिससे पात्र महिलाओं को रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन का कहना था कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि सोनभद्र में अब तक प्रक्रिया अधूरी पड़ी है। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा वर्षों से लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच कई गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन परेशान हैं। मोर्चा ने आरोप लगाया कि जनपद में कई विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और कार्यों की गति बेहद धीमी है। संगठन ने प्रशासन से जनहित से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में जिलाधिकारी से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान आकाश चैहान, शत्रुधन बिंद, सूरज कनौजिया, दिनेश चेरो, विजय चैहान, धीरज चैहान एवं बृजेश पनिका सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *