प्रधानमंत्री की बचत संबंधी सलाह पर भड़के मनीष त्यागी, आर्थिक नीतियों को लेकर साधा निशाना

सहारनपुर। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मनीष त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता को सोना न खरीदने और बचत करने की सलाह देना यह दर्शाता है कि देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं मौजूद हैं।read more:https://pahaltoday.com/maharana-pratap-was-an-example-of-bravery-and-sacrifice-aviral-singh/
मनीष त्यागी ने जारी बयान में कहा कि जो प्रधानमंत्री पहले चुनावी सभाओं में विपक्ष पर लोगों का “मंगलसूत्र छीनने” जैसे आरोप लगाते थे, आज वही जनता को सोना खरीदने से बचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, बड़े काफिले के साथ चलते हैं और अपने प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, जबकि दूसरी ओर जनता को बचत और खर्च कम करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। मनीष त्यागी ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है और आने वाले समय में सरकार लोगों को कम खाने और कम खर्च करने की सलाह भी दे सकती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनती जा रही है और सरकार वास्तविक हालात छुपाने का प्रयास कर रही है।  उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली बार बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक होने जैसी स्थिति सामने आई है, जो देश की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े करती है। मनीष त्यागी ने कहा कि यदि देश की स्थिति सामान्य है तो प्रधानमंत्री को इस प्रकार की अपील करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *