ग्राम समाज की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 50 वर्गमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

शेरकोट । गांव हाफिजाबाद में प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 वर्गमीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। सोमवार को एसडीएम स्मृति मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।राजस्व विभाग के अनुसार गांव में तालाब के निकट स्थित ग्राम समाज की भूमि पर सोमपाल सैनी द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। मामले की शिकायत मिलने पर राजस्व टीम ने जांच की थी, जिसमें कब्जा अवैध पाया गया। इसके बाद करीब एक वर्ष पूर्व संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।read more:https://pahaltoday.com/today-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-will-interact-with-the-workers/सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। राजस्व निरीक्षक गोबिंद सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली कराया और जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ और प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से सरकारी भूमि को मुक्त करा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम समाज और सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से लगातार ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है और जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में लेखपाल रविंद्र कुमार, जगमोहन, पप्पू कुमार शाह सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *