डीसीएम की टक्कर से बस चालक की दर्दनाक मौत

बाराबंकी। डबल डेकर बस के नीचे लेटकर उसकी फाइन बेल्ट बदलते समय डीसीएम की टक्कर से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डीसीएम का चालक भी गंभीररूप से घायल हो गया। पुलिस नें कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस का सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज गॉव के पास अयोध्या लखनऊ राजमार्ग पर फाइन बेल्ट खराब हो गई थी। चालक नें बस को सड़क किनारे लगा कर उसके नीचे लेटकर फाइन बेल्ट को बदल रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम नें बस (वैशाली एक्सप्रेस) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस 100 मीटर तक घसीटती चली गईread more:https://pahaltoday.com/over-1-71-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat/, और डीसीएम से कुचल कर बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे बस में सवार लोगो में हड़कम्प मचनें पर चीख पुकार मच गई। सूचना पुलिस को मिलने पर राहत बचाव काम शुरू हुआ। गंभीररुप से घायल हुए डीसीएम चालक को पुलिस नें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त ईटावा जिले के थाना लबेदी क्षेत्र के तुरकपुरा पहाड़पुरा निवासी अमित कुमार शर्मा (41) पुत्र राजवीर शर्मा के रूप में होने के बाद बाराबंकी पहुंचे परिजनों नें पंचानामा भरनें के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक पर तीन बच्चो समेत परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस का कहना है की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *