शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ीं वनवासी समुदाय की बेटियां, सृष्टि सेवा ट्रस्ट के प्रयास से कस्तूरबा विद्यालय में हुआ नामांकन

गाजीपुर के गोविंदपुर मठिया क्षेत्र में शिक्षा से वंचित अनुसूचित जन जाति समुदाय की बच्चियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सृष्टि सेवा ट्रस्ट द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। संस्था के प्रयास से नंदनी, सुमन, रंजना एवं किरन वनवासी का नामांकन कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मरदह में कराया गया।
समाजसेवी एवं सृष्टि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक राजकुमार मौर्य ने विद्यालय की संचालक प्रेम सिंह से मुलाकात कर बच्चियों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराई।
संस्था पिछले छह महीनों से वनवासी एवं वंचित समुदाय के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से “संगम” नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा नियुक्त सोनम राजभर बच्चों को नियमित प्रशिक्षण एवं शैक्षिक मार्गदर्शन दे रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/over-1-71-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat/बच्चियों के विद्यालय में प्रवेश होने पर संस्था के संस्थापक राजकुमार मौर्य ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम है और संस्था आगे भी वंचित समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *