सतीश जायसवाल सहित नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

बाराबंकी। तहसील नवाबगंज के सभागार में शनिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का अधिशाषी अधिकारी मोहिनी केसवानी के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों सतीश जायसवाल बल्लू, देवराज त्रिपाठी तथा रामू लोधी ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी गूंजिता अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप जिलाधिकारी गूंजिता अग्रवाल ने कहा कि नामित सभासद भी नगर पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से बंकी अध्यक्ष, प्रतिनिधि इमरान खान ने कहा कि हम सभी सभासदों को साथ लेकर नगर पंचायत के हर वार्ड में विकास कार्य करने के लिए कृत संकल्प हैं।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/ उन्होंने कहा की नामित सभासदों के सहयोग से नगर पंचायत बंकी को और भी विकसित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के उपरांत नामित सभासद सतीश जायसवाल, बल्लू देवराज त्रिपाठी तथा रामू लोधी ने संयुक्त रूप कहां की सरकार ने जिस मंशा के साथ हम लोगों को नामित किया है उस मंशा को पूरा करने का पूरा प्रयास होगा तथा बंकी नगर पंचायत को विकास की दिशा आगे बढ़ाने के लिए अध्यक्षा का पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसवानी साहित बंकी नगर पंचायत कार्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *