बहराइच। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत मूल्य समर्थन योजना में संचालित गेहूं खरीद की समीक्षा को लेकर शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में 08 क्रय संस्थाओं के माध्यम से कुल 177 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। निर्धारित 63,500 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,359 किसानों से 22,227.59 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 35 प्रतिशत है।अपर जिलाधिकारी ने सभी जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने किसानों को उनकी उपज का भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-young-man-after-6-years-of-love-marriage/श्री कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलियों के माध्यम से खरीद न हो। यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी केंद्रों पर कार्मिक समय से उपस्थित रहें और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खरीद प्रक्रिया संचालित हो।बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम, नेफेड, एनसीसीएफ, पीसीएफ, पीसीयू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।