भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान में मा० जनप्रतिनिधियों ने की स्वगणना

कानपुर देहात,भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान दिनांक 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनसामान्य को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में मा० जनप्रतिनिधियों में मा0 राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, मा0 रसूलाबाद विधायका  पूनम संखवार व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा स्वगणना कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई गई तथा आमजन से भी स्वगणना करने की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/bjp-training-workshop-focuses-on-organisational-expansion-and-digital-empowerment/मा० जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्धारण किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्वगणना पोर्टल/मोबाइल एप के माध्यम से सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, जिससे जनगणना का कार्य पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराया जा सके। मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत पहली बार व्यापक स्तर पर डिजिटल स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना कर अभियान को सफल बनायें तथा सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *