नगीना । सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सीएचओ की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें एच आर पी उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं एवं उच्च जोखिम नवजात शिशुओं की लाइन लिस्टिंग ट्रैकिंग एवं फॉलो अप के बारे मे विस्तार से समझाया गया। read more:https://pahaltoday.com/service-and-retirement-are-two-aspects-of-life-noor-mohammad/बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नगीना पर सी एच ओ की मीटिंग आयोजित कि गई जनपद मुख्य लय से आई शगुफ्ता परवीन एंड ब्लॉक बी ओ सी साक्षी द्वारा एच आर पी उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं एवं उच्च जोखिम नवजात शिशुओं कि लाइन लिस्टिंग ट्रैकिंग एवं फॉलो अप के बारे मे विस्तार से समझाया गया डॉ विशाल दिवाकर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती गर्भ अवस्था मे रक्त स्त्राव ,गम्भीर एनीमिया ,चेहरे हाथ पैर मे सूजन ,दौरा पड़ना, बच्चे का हिलना डुलना बंद हो जाना, गर्भ मे एक से अधिक शिशु, समय पूर्व प्रसव पीड़ा होना, छोटा कद,माँ का वजन 35 किलो से कम होना, पूर्व मे ऑपरेशन से ,एक्टोपिक प्रेगनेंसी, एमनियोटिक फ्लूइड ज़ायदा या कम होना, टीबी, हार्ट डिजीस, आई यू जी आर, टोर्च पॉजिटिव, पूर्व के प्रसव मे पी पी एच, ऐव्क्लेम्सिया, अतियाधिक तम्बाकू और शराब का सेवन आदि को सर्वाधिक जोखिम रहता है ।इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को 4 ए एन सी जांच जरूर करानी चाइए पहली जांच 12 सप्ताह के अंदर दूसरी जांच 14 से 26 सप्ताह,तीसरी 28 से 34 सप्ताह पर,चौथी जांच 36 सप्ताह के बाद करानी होती है चार सी एच ओ को नोटिस जारी किया गया जिनका कार्य संतोष जनक नहीं था चेतावनी दी गई यदि कार्य मे सुधार नहीं होता है तो कार्य वाही होना सुनिश्चित है सभी को अद्देशित किया गया की समय से अपने अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर रहते हुए सही से जांच करते हुए उनका इलाज सुनिश्चित करवाये इस मीटिंग मे अमन बंसल ए आर ओ,खुर्शीद आलम बीसीपीएम,साक्षी बी ओ सी एवं सभी सी एच ओ उपस्थित थे।