आजमगढ़ थाना जीयनपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और नायब तहसीलदार से हाथापाई करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को नायब तहसीलदार सगड़ी आदर्श सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ ग्राम खालिसपुर के गाटा संख्या 708 पर न्यायालय के आदेश पर सीमांकन करने पहुंचे थे। इसी दौरान गयासुद्दीन खान और उसका भांजा मौके पर पहुंचकर सरकारी काम में बाधा डालने लगे। आरोप है कि दोनों ने नायब तहसीलदार से अभद्रता, गाली-गलौज करते हुए हाथापाई और मारपीट की।read more:https://pahaltoday.com/two-robbers-arrested-for-snatching-a-womans-mangalsutra-locket/मामले की विवेचना के क्रम में 7 मई को उ.नि. अमित कुमार वर्मा ने हमराही टीम के साथ अभियुक्त मो. फराज पुत्र समसुजमा, निवासी ग्राम खालिसपुर, उम्र 26 वर्ष, को खालिसपुर नहर पुलिया के पास से सुबह 9:30 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।