टेल चौबंद अभियान में नहर के अंतिम छोर तक पहुंचा पानी, किसानों में खुशी

नूरपुर (बिजनौर)। सरकार की नीति के तहत किसानों को निर्बाध सिंचाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग द्वारा “टेल चौबंद कार्यक्रम” के अंतर्गत नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मुख्य नहर से निकलने वाली पोषक नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का सफल प्रयास किया।read more:https://pahaltoday.com/bjp-training-workshop-focuses-on-organisational-expansion-and-digital-empowerment/
सिंचाई विभाग के एक्सईएन के निर्देश पर सहायक अभियंता कुमारी कुमुद राजपूत एवं विभागीय ठेकेदार राजेश चंद्र की देखरेख में हल्दुआ माफी, सुरानगला और पितुपुरा माइनरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का कार्य पूरा किया गया।सहायक अभियंता कुमारी कुमुद राजपूत ने कहा कि अंतिम छोर पर स्थित किसानों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर किसान विभाग के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और किसी भी किसान को पानी की कमी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।नहरों में अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और उन्हें सिंचाई संबंधी बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *