रामसनेहीघाट-बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित तिवारीपुर ग्राम पंचायत में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिससे विकास कार्यों में बाधा आ रही थी। विशेष रूप से सड़क चैड़ीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य प्रभावित हो रहा था।read more:https://khabarentertainment.in/a-total-of-6863-vehicles-were-challaned-during-the-one-month-checking-campaign/
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाए और निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराया। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि सड़क की चैड़ाई दस फीट से अधिक बढ़ाने के दौरान अवरोध उत्पन्न किया गया था।उपजिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने समस्या का समाधान किया। अवैध कब्जा हटाने के साथ-साथ लगभग दस मीटर लंबाई में इंटरलॉकिंग का शेष कार्य भी पूरा कराया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस पहल से ग्रामवासियों में संतोष देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब आवागमन में सुविधा होगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।