लखनऊ: भारतीय उधोग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश कार्यालय विकास नगर मे भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल असम एंव पुड्डुचेरी मे सरकार बनने पर एक दूसरे को लडडू खिलाकर खुशी का इजहार किया।भारतीय उधोग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता के अगुवाई मे आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल मे एतिहासिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने एंव असम पुडुचेरी मे पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार बनने के खुशी का इजहार किया गया। अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने कहा की पिछले 15 वर्षो से पश्चिम बंगाल मे ममता बनर्जी की सरकार थी उस दौरान वहां का उधोग एंव व्यापार सरकार की गलत नीतियो के कारण प्रदेश मे गुण्डागर्दी के कारण धीमे या बन्द होते चले गए या वहा से पलायन कर गए। बंगाल की जनता एंव वहा के उधमी व्यापारी ममता सरकार एंव T M C के नेता एंव कार्यकर्ताओ के तानाशाही एंव गुण्डागर्दी के कारण सही वक्त एंव चुनाव का इन्तजार कर रहे थे।पश्चिम बंगाल मे चुनाव आने पर उधमी व्यापारी सहित सभी आम जनमानस एंव वहा की माता बहनो ने भारी मतदान करके जहा एक तरफ ममता सरकार को हटाने का कार्य किया। वही पर प्रचण्ड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य किया।read more:https://khabarentertainment.in/grand-welcome-to-sp-district-president-honey-faisal/
पश्चिम बंगाल ,असम,पुडुचेरी मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश कार्यालय विकास नगर मे अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता अनुज साहू बिजय गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता ताज ख़ान सुनील जयसवाल मोहम्मद लाल आशु गुप्ता दुर्गेश गुप्ता नीरज गुप्ता उपस्थित सभी लोगो ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी देश के गृह मंत्री अमित शाह देश के लोकप्रिय रक्षामंत्री लखनऊ के लोकप्रिय सासंद माननीय राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी सरकार बनने की बहुत बहुत बधाई।