नगर आयुक्त ने विभागों को वितरित किए कंप्यूटर, ई ऑफिस कार्यशैली के लिए किया मोटिवेट

गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नगर निगम मुख्यालय में समस्त विभागों को लेटेस्ट वन इन ऑल डेस्कटॉप वितरित किए, मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महा प्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रकाश विभाग से शेष मणि यादव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक उपस्थित रहे जिनके द्वारा अपने विभागों में कार्य करने वाले लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा सहयोगियों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए, वी ए टैक वाबैग से प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी भी मौके पर उपस्थित रहे जिनके द्वारा सी एस आर में गाजियाबाद नगर निगम को 50 लेटेस्ट कंप्यूटर उपलब्ध कराई गये lनगर आयुक्त द्वारा सभी विभाग के बाबुओं, लिपिकों, कंप्यूटर ऑपरेटर व सहयोगियों को भी आधुनिक युग में हाईटेक पद्धति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए जिसमें ई ऑफिस के प्रति भी जागरूक होने के लिए कहा गया, सभी विभाग ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइल व दस्तावेज पर कार्य करें निर्देश दिए गए, पुराने कंप्यूटर को हटाने तथा नए कंप्यूटर में सभी आवश्यक फाइल एवं डॉक्यूमेंट सावधानी के साथ सुरक्षित करने के लिए भी निर्देशित किया गया, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया आधुनिक युग में आधुनिक उपकरणों के साथ कार्य करने पर बेहतर परिणाम और सफलता सामने आती है जिसके क्रम में गाजियाबाद नगर निगम भी स्टाफ को हाईटेक पद्धति के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है, सभी पुराने कंप्यूटर लगभग बदल गए हैं लेटेस्ट डेस्कटॉप के साथ गाजियाबाद नगर निगम की टीम कार्य कर रही है जिस शहर हित में और निगम हित में बेहतर कार्य होंगे टीम को मोटिवेट किया गया read more:https://pahaltoday.com/cruise-accident-bodies-of-uncle-and-nephew-found-on-fourth-day-death-toll-now-13/

नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी नजारत को वी ए टैक वाबैग से CSR में मिले 50 डेस्कटॉप की सूची बनाते हुए रिकॉर्ड में रखने के निर्देश दिए और पुराने कंप्यूटर की फाइलों को सुविधा और सावधानी के साथ ट्रांसफर करते हुए पुराने कंप्यूटर हटाने के लिए निर्देशित किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *