एल.एस.डी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कार्य के प्रति सजग, सहज एवं कर्त्तव्यनिष्ठ रहने के साथ-साथ पूर्ण ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्रों को यह भी प्रेरित किया कि वे जीवन में श्रम का सम्मान करें और हर कार्य को निष्ठा एवं लगन से करें।read more:https://pahaltoday.com/will-cervical-cancer-be-eradicated-from-the-world-forever/
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए
श्रमिकों की सच्ची लगन, कठिन परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान के बिना किसी भी संस्था की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने सभी श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की ओर से समस्त श्रमिकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, और छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया