गाजीपुर में आबकारी दुकानों की चौथी चरण की ई-लॉटरी 7 मई को, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर— जनपद में फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए तृतीय चरण की ई-लॉटरी के बाद शेष बची दुकानों के व्यवस्थापन हेतु अब चतुर्थ चरण की ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/storm-in-chandigarh-domestic-flights-affected-flights-departed-late/
आवेदन प्रक्रिया ई-लॉटरी पोर्टल
के माध्यम से संचालित की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण की ई-लॉटरी का आयोजन 07 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से रायफल क्लब, गाजीपुर में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापन नियमावली के तहत दुकानों के अनुज्ञापियों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कलेक्ट्रर को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक को सदस्य, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित एक राजपत्रित अधिकारी को सदस्य तथा जिला आबकारी अधिकारी को सदस्य/सचिव के रूप में नामित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन माध्यम के जरिए संपन्न कराई जाएगी, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *