भारतीय जैन मिलन का 61वाँ स्थापना दिवस  अनाथ आश्रम में मनाया गया 

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन का 61वाँ स्थापना दिवस  भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना के नेतृत्व में पनारी स्थित मदर टेरेसा अनाथ आश्रम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान महावीर प्रार्थना से किया गया। आश्रम में 60 अनाथ दिव्यांग बच्चियों को फल स्वल्पाहार एवं वस्त्र वितरण कर उनके साथ खुशियाँ बाँटी, जिससे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वक्ताओं ने कहा अनाथ आश्रम में दिव्यांग बच्चियों की सेवा, परवरिश, अनुशासन, अध्ययन एवं साफ सफाई देखकर बहुत ही अच्छा लगा।read more:https://pahaltoday.com/cruise-accident-bodies-of-uncle-and-nephew-found-on-fourth-day-death-toll-now-13/ मदर टेरेसा अनाथ आश्रम में दिव्यांग बच्चियों के प्रति सेवा भाव अनुकरणीय है, जिससे हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतिवीर प्रभात जैन लागोंन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर डॉ.अक्षय जैन टड़ैया, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर सुरेश बाबू जैन एडवोकेट, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर महेंद्र जैन पंचमनगर, क्षेत्रीय मुख्य संयोजक वीर सनत जैन खजुरिया, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर ईo नेमी चंद्र जैन, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री वीर सुरेन्द्र जैन बुढ़वार, क्षेत्रीय संयोजक वीर आनंद जैन बीमा, वीरांगना स्नेहलता जैन वीरांगना नीलम जैन आदि मौजूद रहे। जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय तालबेहट शाखा के अध्यक्ष वीर विशाल जैन पवा ने बताया सभी विद्यालय और बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य भारतीय जैन मिलन ने शीघ्र ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को  सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *