अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का भंडाफोड़, 20 सदस्य गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया । पुलिस ने मौके से 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,34,300 नकद, 03 ताश की गड्डियां, 20 मोबाइल फोन तथा 4 चारपहिया वाहन बरामद किया हैं, जिन्हें बिना वैध कागजात पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/asp-shubham-agarwal-conducted-the-half-yearly-inspection-of-chauri-police-station/
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के मार्गदर्शन में 3 मई 2026 को चैकी लिलासी क्षेत्र के ग्राम कुदरी (भदाहर टोला) में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां आरोपी तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट के सहारे सुनसान स्थान पर जुआ खेल रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में परिचित हैं और समय-समय पर एकत्र होकर इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देते हैं तथा पुलिस से बचने के लिए कम आवाजाही वाले स्थानों का चयन करते हैं। इस गैंग में झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार निवासी कुदरी इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जो जुआ खेलने की पूरी व्यवस्था करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना म्योरपुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गैंग के अन्य नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी कुदरी थाना म्योरपुर, रमेश प्रसाद गुप्ता पुत्र विगन प्रसाद गुप्ता निवासी रामानुजगंज (छत्तीसगढ़), जहीर खान पुत्र अफिज खान निवासी बैढ़न सिंगरौली (म.प्र.), विजय शंकर पुत्र सत्यनारायण निवासी कुदरी थाना म्योरपुर, रणविजय शाह पुत्र रामरति शाह निवासी गढ़वा (झारखंड), जलेश्वर प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूराम जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0), कमलेश कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी चैना थाना बभनी, राजेश गुप्ता पुत्र जमुना शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड), राजेश कुमार सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी गढ़वा (झारखण्ड), अनवर अंसारी पुत्र शाह मोहम्मद निवासी गढ़वा(झारखण्ड), शिवचंद पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी सिरसोती थाना बीजपुर, राजाराम दूबे पुत्र बच्चू दुबे निवासी गढ़वा (झारखण्ड), विजय कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी गढ़वा(झारखण्ड), पंचानंद जायसवाल पुत्र स्व0 मुन्नी लाल जायसवाल निवासी सिंगरौली (म0प्र0), अंकेश जायसवाल पुत्र संजय जायलवाल निवासी कचनरवा, दिपू प्रसाद पुत्र अशोक प्रसाद गुप्ता निवासी गढ़वा(झारखण्ड), जानू पुत्र उमेश निवासी कचनरवा, लाल बिहारी शाह पुत्र सरजू शाह निवासी गढ़वा(झारखण्ड), देवेश कुमार जायसवाल पुत्र मदनलाल जायलवाल निवासी बलरामपुर (छत्तीसगढ़) व श्रवण कुमार पुत्र चन्द्रमणी निवासी चैना थाना बभनी । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र थाना म्योरपुर उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चैकी प्रभारी लिलासी, उ0नि0 अनंत राय, हे0का0 प्रदीप कुमार राय, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव,रामजीत बिंद, प्रेम प्रकाश, मनोज कन्नौजिया, रि0का0 राहुल कुमार, मनोज कुमार, अत्रेय पाठक, ओम शुक्ल, अनूप कुमार, राजप्रबल, अमय मिश्रा, अजीत कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल रहे। ऐसे हुआ खुलासा ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुदरी (भदहर टोला) में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट में जुआ खेलते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। गिरोह में अन्य जनपदों व राज्यों के लोग भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, कुदरी निवासी राजेश कुमार इस गैंग का सरगना है, जो पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *