अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, नवाबगंज में गिट्टी लदा डम्पर पकड़ा—₹55,780 जुर्माना

जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान छेड़ दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/father-of-former-bjp-mandal-president-nitin-goyal/इसी क्रम में शनिवार को थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गनीपुर जोगपुर में खनन अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गिट्टी से लदा एक डम्पर पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालक सोनू से खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि डम्पर बिना अनुमति और वैध परिवहन दस्तावेजों के गिट्टी ले जा रहा था, जो खनन नियमों का सीधा उल्लंघन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग ने तत्काल ऑनलाइन नोटिस जारी कर संबंधित वाहन पर ₹55,780 का जुर्माना लगाया, जिसकी वसूली मौके पर ही कर ली गई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन अथवा खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, वहीं पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होता है। प्रशासन ने खनन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सघन चेकिंग और आकस्मिक छापेमारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध खनन या खनिजों के अवैध परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।  प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *