बाल भीटी प्राथमिक विद्यालय में अनोखा जन्मदिन समारोह,एक्मे इंडिया के डायरेक्टर ने बच्चों संग काटा केक

बड़हलगंज के प्राथमिक विद्यालय बाल भीटी में एक अनोखा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर विनय पाण्डेय ने बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।read more:https://pahaltoday.com/cdo-reviewed-census-mnrega-housing-schemes/
इस अवसर पर एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर सूरज पाण्डेय और विनय पाण्डेय अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्साह और खुशी से भर गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विनय पाण्डेय ने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित सभी लोग बच्चों के उत्साह और खुशी से प्रभावित हुए। सूरज पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी शिक्षा में सहयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ऐसे प्रयासों को समाज में बड़े बदलाव का कारक बताया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिलाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में विनय पाण्डेय ने सभी बच्चों को स्कूल बैग देने का वादा किया, जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान राजकुमार पाण्डेय, डॉ. वीरभद्र तिवारी, मानस मणि तिवारी, चंचल मिश्र, देवानंद पाण्डेय, डॉ. अभिषेक मिश्र और रामगोविंद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *