जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापित करने के लिए गोलंबर निर्माण कार्य प्रगति पर  

गाजीपुर जमानियां। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं एन एच 24 से सटे बाउंड्री पर मिनी पार्क सहित जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा लगाने के लिए पालिका द्वारा गोलंबर का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि एन एच 24 तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका कालेज इंटर से सटे बाउंड्री को मिनी पार्क के साथ जगमग के लिए रौशनी से सजावट के लिए भी कार्य चल रही है। नगर कस्बा सहित आसपास में विकास का कार्य बढ़ाने के लिए जमदग्नि ऋषि भगवान परशुराम की प्रतिमा बैठने के लिए एक माह से गोलंबर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोलंबर अपने अंतिम मुकाम पर पहुंचने तैयार किया जा रहा है। पूरी तरह गोलंबर तैयार हो जाने के बाद पूजन अर्चन के साथ विधि विधान के साथ जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा बैठाया जाएगा। इस बाबत ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि जमदग्नि की हत्या सहस्त्रार्जुन (कार्तवीर्य अर्जुन) के पुत्रों ने की थी। उन्होंने कामधेनु गाय को जबरन छीनने के प्रयास में जब परशुराम आश्रम में नहीं थे। निहत्थे जमदग्नि ऋषि पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने परशुराम के 21 बार क्षत्रियों के विनाश की प्रतिज्ञा को जन्म दिया।read more:https://pahaltoday.com/sensational-revelation-of-murder-in-land-dispute-accused-arrested-within-24-hours/
हत्या का मुख्य कारण यह रहा कि कार्तवीर्य अर्जुन (सहस्त्रार्जुन) ने कामधेनु गाय की मांग किया। जिसे ऋषि जमदग्नि ने मना कर दिया। जिससे कुपित होकर उनके पुत्रों ने ऋषि की हत्या कर दी। पांडेय ने कहा कि हत्या की जगह रसूलाबाद क्षेत्र के जोत गांव स्थित आश्रम में की गई। उद्धव पांडेय ने बताया कि  इस जघन्य हत्याकांड के बाद भगवान परशुराम ने कार्तवीर्य अर्जुन के पुत्रों का वध किया। और 21 बार अहंकारी क्षत्रियों से धरती को मुक्त करने की प्रतिज्ञा की। पुनर्जीवित होने का उल्लेख इस प्रकार से है। कि कुछ पुराणों के अनुसार बाद में शुक्राचार्य ने मृतसंजीवनी मंत्र से ऋषि जमदग्नि को पुनः जीवित कर दिया था। जमदग्नि ऋषि से परशुराम द्वारा अपनी माता रेणुका के वध करने की घटना भी प्रसिद्ध है। जो पिता की आज्ञा पर हुआ था। लेकिन जमदग्नि की स्वयं की हत्या सहस्त्रार्जुन के पुत्रों द्वारा की गई थी। उक्त मौके पर संजीत कुमार, अनिल कुमार मद्धेशिया उर्फ खिचडू, संतोष पांडेय सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *