काठमांडू। नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद भारत विरोधी काम शुरू हो गए हैं। अब नेपाल एयरलाइंस ने तो हद ही पार कर दी। नेपाल एयरलाइंस ने एक्स पर फ्लाइट नेटवर्क का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। नेपाल एयरलाइंस के इस नक्शे को जारी करने के बाद विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे यह मैप डिलीट करना पड़ा। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स पर लिखा- कोई बता पाएगा कि क्या सोचकर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में ऐसी छेड़छाड़ की और वह भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता है। इसको चिढ़ाना बोलते हैं। एक यूजर ने लिखा- भारत ने दशकों से नेपाल की अर्थव्यवस्था को जिंदा रखा है। इसमें खुली सीमाएं, लाखों नेपालियों के लिए नौकरियां, भारतीय बंदरगाहों के जरिए व्यापार की सुविधा, ईंधन पाइपलाइनें, बिजली परियोजनाएं, आपदा राहत, बुनियादी ढांचा, स्कॉलशिप के साथ ही सैन्य सहयोग भी है। उन्होंने लिखा, नेपाल एयरलाइंस इसका जवाब इस तरह देती है।read more:https://pahaltoday.com/kamalganj-outrage-erupts-against-smart-meters-consumers-warn-of-agitation/ एक फ्लाइट नेटवर्क का नक्शा, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का बताया गया है। यह कोई डिजाइन की पसंद नहीं हैं। यह एक राजनीतिक बयान है। सोशल मीडिया पर नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में यूजर ने नाराजगी जताई और तुरंत पोस्ट हटाने और माफी की मांग की। विरोध बढ़ता देख नेपाल एयरलाइंस ने एक्स अकाउंट से पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि, इसने भारत का गलत नक्शा कैसे जारी कर दिया गया, इस बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि, कुछ नेपाली यूजर ने इस नक्शे को गलत बताया लेकिन इसे डिजायनर की तरफ से भूल बताया। पोस्ट पर जवाब देते हुए एक अन्य यूजर ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बयान नहीं है- पूरी संभावना है कि यह डिजाइनर की तरफ से हुई बस एक भूल है। कोई भी नेपाली यह नहीं सोचना कि जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। नेपाली सैनिकों ने इस बात को साबित करने के लिए अपना खून बहाया हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक नेपाली होने के नाते मैं कहूं कि आप नेपाल की भारत पर निर्भरता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने में शायद जरूरत से ज्यादा ही आजादी ले रही हैं, जो तार्किक रूप से उस गलत नक्शे जैसा ही जिसकी आप आलोचना कर रही हैं।