महरौनी- जनगणना 2027 तैयारियों में नगर महरौनी में जनगणना के प्रथम चरण के तहत भवन गणना के त्रुटिहीन आंकड़ों के एकत्रीकरण को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम एवं अंतिम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार से प्रारम्भ होकर शनिवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत चार्ज अधिकारी अधिशाषी साक्षी साहू द्धारा करायी गयी‚ जिनके निकट पर्यवेक्षण में 7 पर्यवेक्षक एवं 34 प्रगणकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त बैच का प्रशिक्षण 23 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 25 अप्रैल तक चलाया गया।read more:https://worldtrustednews.in/district-magistrate-chaired-a-steering-committee-meeting-regarding-monitoring-and-effective-implementation-of-the-flood-and-inundation-management-plan-and-issued-instructions/
इसमें रिजर्व पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को भी प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्धारा जनगणना के इतिहास‚ प्रस्तावना, आवश्यकता एवं रूपरेखा पर बारीकी से चर्चा करते हुये जनगणना प्रथम चरण में की जाने वाली भवन गणना को प्रत्येक प्रगणक को आवंटित चिन्हीकृत खण्ड में भवनों के नजरी नक्शा निर्माण एवं उनकी संख्या लेखन एवं गणना सहित आवश्यक 34 विन्दुओं के आंकड़ों को मोबाइल एप पर दर्ज करने की प्राथमिक जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर के रूप में हरिवंश रिछारिया एवं हरिराम साहू द्धारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शनिवार को प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में आवश्यक प्रश्नोत्तरी के उत्तर देते हुये प्रगणकों द्धारा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुये क्षेत्र में जाकर टेस्टिंग ऐप पर आवश्यक सूचनायें अंकित कर संचालन प्रक्रिया को सीखा गया। इस दौरान चार्ज अधिकारी साक्षी साहू‚ मास्टर ट्रैनर, पवन पटैरिया‚ प्रदीप मिश्रा, हरिवंश रिछारिया, मुकेश नायक, शबाना परबीन, राजीव तिवारी आदि पर्यवेक्षक सहित समस्त प्रगणक उपस्थित रहे।