अमेठी। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के बढ़े मानदेय के लिए बजट जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार 1 अप्रैल से शिक्षामित्रों को ₹18,000 तथा अनुदेशकों को ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।read more:https://worldtrustednews.in/applications-invited-for-short-film-competition-on-human-rights-winners-will-get-prizes-worth-lakhs/
यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद लिया गया। बहादुरपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में तैनात अनुदेशक बृजेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य अनुदेशकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर न्यायालय का रुख किया था। जनपद में 268 अनुदेशक और 1525 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें अब बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसके लिए शासन स्तर से आवश्यक बजट भी जारी किया गया है। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष संजय कनौजिया व अन्य ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से आर्थिक राहत मिलेगी और मनोबल बढ़ेगा।