पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाला साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत पूजन के उपरांत प्रारंभ कराया. उन्होंने डा. पारुल त्रिवेदी, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता को मूल्यांकन हेतु उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया. उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर सुचितापूर्ण मूल्यांकन करें.
परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने राजभवन एवं उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में समर्थ पोर्टल का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने हेतु समन्वयक मूल्यांकन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह एवं मूल्यांकन समिति डॉ० प्रवीण कुमार सिंह, डॉ सौरभ वी कुमार, डॉ अशोक यादव एवं डॉ सत्यम उपाध्याय को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया.read more:https://worldtrustednews.in/dlsa-secretary-nupur-srivastava-conducted-a-surprise-inspection-of-the-prison-legal-clinic-and-the-district-jail/
साथ ही बताया कि जिन विषयों की परीक्षाएं संपन्न होती जा रही हैं उन पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी होता रहेगा जिससे परीक्षा समाप्त होने के उपरांत समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके. परीक्षा मूल्यांकन के उद्घाटन अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीपकुमार, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. विनोद कुमार, संजय शर्मा, श्याम त्रिपाठी, लाल बहादुर, बृजेश सिंह, मनु मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *