के. कविता ने लॉन्च की नई पार्टी ‘टीआरएस’

हैदराबाद। हैदराबाद में शनिवार को के. कविता ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस)’ की औपचारिक घोषणा की। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से अलग होने के करीब सात महीने बाद उठाए गए इस कदम को राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। न्यू पार्टी लॉन्च कार्यक्रम हैदराबाद में आयोजित किया गया, जहां के कविता ने बड़ी संख्या में समर्थकों के बीच अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान किया। दिलचस्प बात यह है कि ‘टीआरएस’ नाम पहले उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा स्थापित पार्टी का ही मूल नाम था, जिसे बाद में बदलकर बीआरएस कर दिया गया था। इससे पहले कविता ने गन पार्क स्थित अमरवीरुला स्तूपम पर जाकर 1969 के तेलंगाना आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी राज्य के अधूरे एजेंडे और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित होगी।read more:https://pahaltoday.com/pawan-khera-gets-a-setback-from-the-high-court-anticipatory-bail-plea-rejected/ कविता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने स्वेच्छा से बीआरएस नहीं छोड़ी, बल्कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। उनके अनुसार, बीआरएस अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है, जिससे जनता से उसका जुड़ाव कमजोर हुआ। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी अपनी मूल विचारधारा से दूर हो जाती है, तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है। खुद को “तेलंगाना की बेटी” बताते हुए कविता ने कहा कि उन्होंने आंदोलन में अपने जीवन के दो दशक समर्पित किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाएं ही उनकी प्राथमिकता हैं और वही उनकी असली ताकत हैं। गौरतलब है कि सितंबर 2025 में कथित पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में कविता को बीआरएस से निलंबित कर दिया गया था। टी. हरीश राव और जे. संतोष राव पर उनकी टिप्पणियों के बाद यह विवाद गहराया था। अब उनकी नई पार्टी टीआरएस राज्य की राजनीति में नई दिशा देने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *