शिक्षामित्र की बेटी ने माता-पिता का नाम किया रोशन, हाईस्कूल में अर्जित किए 96.8 प्रतिशत अंक

 कानपुर देहात। शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई के 10वीं के बोर्ड परिणाम में परचम लहराया है। टॉपर्स छात्रों का कहना है कि नियमित पढ़ाई ही सफलता का मूलमंत्र है। लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने से सफलता मिलने में आसानी होती है। मेधावियों का कहना है कि रटने के बजाय टॉपिक को समझने की कोशिश करनी चाहिए। गदनखेड़ा सचेंडी निवासी डॉ वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर पनकी की छात्रा प्रतिष्ठा सिंह को 96.8 फीसदी अंक मिले हैं। पिता दिवाकर सिंह आर्मी में तैनात रहे हैं जबकि मां दीपा सिंह प्राथमिक विद्यालय आर्यनगर प्रथम सरवनखेड़ा कानपुर देहात में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं।read more:https://pahaltoday.com/in-opposing-modi-the-opposition-is-betraying-women-power-pramod-verma/  प्रतिष्ठा सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। बड़े होकर वह डॉक्टर बनना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *