गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर आयोजित सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ 18 अप्रैल 2026 को किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रायफल क्लब से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह धार्मिक यात्रा 18 से 24 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी।read more:https://pahaltoday.com/india-gets-gold-gift-during-oil-crisis-estimated-reserves-of-42-5-tonnes-in-andhra/यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित कई प्रशासनिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से रामकुमार मौर्य, जिला पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज, धनंजय कुमार प्रजापति, पद्माकर पांडे, पवन मौर्य, कालीचरण चौहान, सिद्धार्थ सिंह, दुर्गा शर्मा, विजय कुमार, रामकेश पांडे, पारसनाथ यादव एवं विवेक कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा के सफल संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।