म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लाक संसाधन केंद्र देवरी में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान भोला सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी से निकलकर गांव के विभिन्न कस्बों और टोलों में पहुंची, जहां बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर स्कूल चलो नाम लिखवाएं और आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे नारे लगाते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस दौरान अभिभावकों से भी बच्चों के नामांकन में सहयोग करने की अपील की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि गांव के प्रत्येक कस्बे से 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा की अलख जगाना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन संकुल मनीष कुमार राय ने किया। इस अवसर पर एआरपी विजय पाल, शिवप्रिया, विवेक झा, संकुल शारदा प्रसाद, मनीष कुमार, अजय कुमार, अरुण अवस्थी, विक्रमा राम, गुड्डू, प्रभात, बिहारी, राजेंद्र, सीमा, संदीप कुमार, शिक्षक शशि रंजन, सुनील कुमार, अंजू, राकेश कुमार सिंह, उमेश कुमार, शर्मिला बेगम, वीरेंद्र पाण्डेय, राजीव राय, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवकुमार सहित कई शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।