ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक द्वारा गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान IGRS के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों/शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि—
प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए।
प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए।
शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलम्ब न किया जाए।
शिकायतकर्ता को निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
सभी थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर पर नियमित रूप से IGRS पोर्टल की मॉनिटरिंग करें।
लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर उनकी संख्या न्यूनतम रखी जाए।