ललितपुर- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्थान जिला पंचायत सभागार ललितपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग के समस्त अधिकारी जिसमें सिंचाई, बिजली, बैंक एवं कृषि उत्पादन शाखा से जुडे विभाग जैसे कृषि, उद्यान, सहकारिता, विपणन, चकबन्दी, दुग्ध, पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेे। किसान दिवस में उपस्थित किसानों द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्पादित गेंहू का बारदाने/जूट गाॅठों की कमी के कारण की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में आ रही समस्या का मुददा समस्त कृषकों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा जनपद को बारदाने/गाॅठें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। कृषक नवनीत शर्मा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से आग्रह किया कि विपणन के 6 खरीद केन्द्र को बन्द कर उक्त केन्द्रो पर उपलब्ध गाॅठे सहकारिता विभाग के 20 क्रय केन्द्रो पर उपलब्ध कराये जाये ताकि खरीदी प्रकिया सुगम ओर तीव्र हो सके। साथ ही प्रतिदिन खरीदी केन्द्रो की क्षमता 300 कु0 से बढाकर 600 कु0 की जाये।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/ कृषक मलखान सिंह यादव द्वारा अवगत कराया गया कि इण्यिन बैंक थनवारा के सम्बन्धित क्षेत्र के कृषक का केसीसी न बनाये जाने की शिकायत की गयी, जिस सम्बन्ध में प्रतिनिधि जिला अग्रणी के द्वारा सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक को मौके पर ही फोन वार्ता कर कृषक का केसीसी शीघ्र अतिशीघ्र बनाने का कहा गया। कृषक बाबूलाल दुबे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से शासनादेश को लागू कराने का आग्रह किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से निचली दर पर कोई भी व्यापारी मण्डी में खरीद न करें। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला उघान अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई तथा अन्य अधिकारीगण एवं कृषकों में मलखान सिंह यादव, नवनीत शर्मा, केहर सिंह बुन्देला, शब्बीर खान मंसूरी, नवीन जैन, श्री सुम्मेर सिंह, बाबूलाल दुबे, पहाड सिंह, कीरत बाबा, लक्ष्मन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मुलायम सिंह, श्रीमती उर्मिला एवं आनन्द देवलिया आदि उपस्थित रहे।