मेधावी छात्रों व नौनिहालों को पाठ्य-पुस्तकें व उपहार वितरित, बढ़ाया उत्साह

पहल टुडे, पवन कुमार तिवारी –संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र में स्थित मॉडल कम्पोजिट स्कूल करनाईपुर में गुरुवार को एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के साथ-साथ असहाय बच्चों एवं आंगनवाड़ी के नन्हे विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही बच्चों को बैग, पानी की बोतल, कॉपियां व अन्य उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम सिद्ध मिश्रा मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष श्रीवास्तव एवं एजुकेटर श्रद्धा मिश्रा की उपस्थिति रही।खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर ही सफलता मिलती है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नन्हेलाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में बच्चों के चेहरे पर झलकती खुशी ने कार्यक्रम की सफलता को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *