कुदरत का करिश्मा: एक साथ तीन बच्चों के जन्म से गूंजी किलकारी, अस्पताल में खुशी का माहौल

पहल टुडे, रवि प्रकाश द्विवेदी –जगदीशपुर/अमेठी। जनपद के जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित लाल का पुरवा में केपी त्रिपाठी स्मारक हॉस्पिटल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इस घटना के बाद परिवार समेत अस्पताल स्टाफ में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ और डॉक्टरों की टीम की देखरेख में मां और नवजात सभी स्वस्थ्य बताएं जा रहे हैं।अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस तरह के मामले कम ही देखने को मिलते हैं, जिससे यह प्रसव चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं परिजनों ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए खुशी जाहिर की है। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों ने भी नवजातों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *