खेलों को बढ़ावा देने पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक

पहल टुडे, रवि प्रकाश द्विवेदी –अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खेलों के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, आर्थिक सहायता व खेलकिट उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई।डीएम ने निर्देश दिए कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग रोस्टर तैयार कर निर्धारित समय पर प्रतियोगिताएं कराएं। साथ ही सभी तहसीलों में एक सप्ताह के भीतर खेल विकास एवं प्रोत्साहन समितियों के गठन के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व खेल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *