*शनिवार को श्रीधाम चित्रकूट में विराजमान भगवान श्री कामतानाथ जी के परिक्रमा मार्ग पर स्वर्गीय रमेश चंद्र पाठक एवं स्वर्गीय सुरेश चंद्र पाठक जनकल्याण समिति फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात के द्वारा बुजुर्गों एवं सम्मानित संत जनों के सम्मान में एक कार्यक्रम का किया गया आयोजन*पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात सर्व समाज के बुजुर्गों एवं आर्थिक रूप से निर्बल तथा सर्व समाज के दिव्यांग महिलाओं तथा पुरुषों की मदद करना ही ईश्वर की सच्ची आराधना है,,, उपरोक्त उद्गार स्वर्गीय रमेश चंद्र पाठक एवं स्वर्गीय सुरेश चंद्र पाठक जनकल्याण समिति फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात के तत्वाधान में शनिवार को विद्याधर पाठक “शास्त्री” “आयुर्वेदाचार्य”, स्मृति शेष पंडित श्यामसुंदर तिवारी, स्मृति शेष पंडित प्रेम नारायण पांडेय पूर्व ग्राम प्रधान मंगटा, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात के पूर्व प्रबंधक स्मृतिशेष पंडित भूदेव त्रिपाठी, कानपुर नगर के स्मृतिशेष वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दीक्षित, एवं उपरोक्त समिति के सदस्य/सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले कानपुर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी जितेंद्र जी निषाद के पूजनीय पिता स्मृति शेष अमरदेवराम की स्मृति में श्रीधाम चित्रकूट में विराजमान भगवान श्री कामतानाथ जी के परिक्रमा मार्ग पर बैठकर भगवान श्री कामतानाथ जी की पूजा आराधना में तल्लीन बुजुर्गों , दिव्यांगमहिलाओं तथा पुरुषों का सम्मान करते हुए उपरोक्त समिति की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला पाठक पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र पाठक ने व्यक्त किए समिति की अध्यक्षा ने आगे कहा कि हर व्यक्ति के लिए माता-पिता गुरुजन ईश्वर से भी बढ़ कर करके पूज्यनीय होते हैं हर व्यक्ति को अपने माता-पिता एवं गुरुजनों तथा सर्व समाज की वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों, सर्व समाज की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए मालूम हो स्वर्गीय रमेश चंद्र पाठक स्वर्गीय सुरेश चंद्र पाठक जन कल्याण समिति फतेहपुर रोशनाई के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को श्री धाम चित्रकूट में विराजमान भगवान श्री कामतानाथ जी के परिक्रमा मार्ग पर बैठकर भगवान श्री कामतानाथ जी की पूजा अर्चना में तल्लीन रहने वाले बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों का समिति की अध्यक्षा के द्वारा सम्मान किया गया एवं समिति की ओर से बुजुर्गों की पुण्य स्मृति में समिति की अध्यक्षा के द्वारा बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों को नवीन वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया,,,, इस दौरान परिक्रमा मार्ग में रहने वाले सर्व समाज की बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों ने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए खुशी का इजहार किया तथा उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजकों को अपना आशीर्वाद भी दिया,, इस मौके पर समिति के द्वारा प्रातः स्मरणीय पूज्य संत जनों का भी पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया गया एवं उनसे आशीर्वाद लिया गया इस दौरान प्रमुख रूप से समिति के सदस्य कानपुर देहात के पत्रकार ओउम जी पाठक “अकिंचन”, श्रद्धा तिवारी, अंश तिवारी, गौरी तिवारी, ज्ञान सिंह, प्रतिभा पाठक, राजकुमार पाठक, के अलावा समिति के अन्य सदस्यों में श्रीमती मिथिलेश पाठक, आदि मौजूद रहे