थाना सट्टी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान #MissionShakti5 के अन्तर्गत थाना सट्टी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.04.2026 को वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 69/115(2)/351(3) बीएनएस बनाम कमलराज उर्फ कमलबाबू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम दड़ी थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात आदि 03 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में थाना सट्टी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर वांछित नामजद अभियुक्त कमलराज उर्फ कमलबाबू पुत्र छोटेलाल उपरोक्त को कथरी बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *