पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में *42* मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद *04 परिवारों* में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्योति राज मय म0का0 1284 कु0 रीनू व म0का0 1259 रंजना सोनकर व म0का0 1045 शिवम पाण्डेय व म0का0 1149 शालू देवी व म0का0 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यण- कंचन मिश्रा, राम प्रकाश व जियाउल हक आदि का विशेष योगदान रहा।