निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 मरीज़ों का हुआ उपचार

बहराइच। इदारा अंसार-ए-कायम के तत्वावधान में सैय्यदवाड़ा काज़ीपुरा स्थित इमामबाड़ा नवाब साहब में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीज़ों के आंखों की जांच, चिकित्सा एवं चश्में का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में सामान्य बीमारियों एवं मानसिक रोगियों की भी जांच कर परामर्श प्रदान किया गया।स्वास्थ शिविर में लखनऊ के चिकित्सक डॉ. ताहिर ज़ैदी एम.एस. (आप्थो) एवं उनकी टीम द्वारा लगभग 200 से अधिक मरीजों के आँखों की जाँच, दवा एवं चश्मा का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके अलावा एपेक्स हास्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सलीम, एनेस्थियोलाजिस्ट डॉ. ज़ुल्फेकार हैदर रिज़वी व भारत हास्पिटल की डॉ. नर्गिस जाफरी द्वारा भेजी गई टीम द्वारा आये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाओं का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में इदारा अंसार-ए-कायम के सदस्य दानिश जै़दी, अख्तर जैदी, सगीर इमाम रिजवी, रजा जैदी के अतिरिक्त नदीम जैदी, लवी, फैज जैदी, बाबर जैदी, पूर्व सभासद वारिस खाँ, इन्तिखाब आलम, जिल्लुर रहमान, हलीम खान व अन्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। शिविर के अन्त में इदारा अंसार-ए-कायम के सचिव ज़ीशान रिज़वी ने चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सहयोगियों का आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *