महराजगंज रायबरेली।न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू महराजगंज रायबरेली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय समुदाय को निःशुल्क चिकित्सा जांच प्रदान करना और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था।यह स्वास्थ्य शिविर योग्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की एक टीम द्वारा आयोजित किया गया जिनमें डॉ०इरशाद(जनरल फिजिशियन),डॉ०आरती वर्मा (गायनोलॉजिस्ट),डॉ० त्र्यंबिकेश(डेंटिस्ट),डॉ०शिप् रा श्रीवास्तव(आई स्पेशलिस्ट)उपस्थित रहे ,जिन्होंने रक्तचाप, दृष्टि, दंत स्वास्थ्य और सामान्य शारीरिक फिटनेस की जांच की गई। छात्र छात्राओं, शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों ने पूरे मन से इसमें भाग लिया। चिकित्सा जांच के साथ-साथ, टीम ने स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता संबंधी जानकारी देने वाले पर्चे भी वितरित किए।प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता साबित हुआ क्योंकि इससे न केवल उपस्थित लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शीघ्र पहचान करने में मदद मिली बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी बल दिया गया। इसने एक ऐसा वातावरण बनाया जो स्वस्थ जीवन की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्यऻ रजनी श्रीवास्तव व सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं व कर्मचारी उपस्थित रहे|