अप्रैल 2026 को जनपद गाजियाबाद के HLM कॉलेज में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

अप्रैल 2026 को जनपद गाजियाबाद के HLM कॉलेज में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में क्षय रोग विभाग की टीम द्वारा उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों का संवेदीकरण करते हुए उन्हें टीबी एवं एच आई वी के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी के टीबी रोग के लक्षणों, उपचार एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। डॉ यादव से समस्त उपस्थित जनों से अपील की कि राष्ट्र को टीबी जैसे गंभीर रोग से मुक्त करने के लिए समाज को एक जुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा तभी टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है। डॉ यादव ने समस्त युवाओं से आग्रह किया कि आगे आकर देश को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें जिसके लिए वह स्वेच्छा से माई भारत वॉलेंटियर में रजिस्टर हो कर टीबी रोग प्रति जागरूकता अभियानों में हिस्सा ले कर एवं टीबी रोगियों को भावनात्मक सहयोग प्रदान कर इस महा अभियान में अपना योगदान दे सकते है। इस अवसर पर विभाग के डीपीसी राघवेंद्र सिंह चौहान द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति कारण दे कर सभी को टीबी की जानकारी दी गई। प्रस्तुति के पश्चात जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव एवं डीपीसी राघवेंद्र सिंह चौहान द्वारा उपस्थित जनों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर डॉ अनुज अग्रवाल जी द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई। डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न सिर्फ जागरूकता बढ़ाने के लिए अपितु छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध की भावना उत्पन्न करने के लिए अत्यंत उपयोगी है।कॉलेज के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ धीरज शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया। डॉ शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी संस्थान इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लालायित है । उन्होंने कहा कि संस्था समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को ले कर से प्रतिबद्ध है और संस्था के समस्त छात्र भी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। डॉ शर्मा ने मंच के जनपद में टीबी के लिए जागरूकता हेतु एक टीबी रन आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया।इस अवसर पर HLM कॉलेज की तरफ से डॉ मोहित जिंदल, डॉ अरुण गोयल, डॉ पंकज सिंह, डॉ अनिला दास, डॉ राजेश कुमार, शिवानी शर्मा, डॉक्टर विनीता शर्मा, मलिका चौधरी, डॉक्टर श्रुति कसाना डॉ आशुतोष सिंहआदि उपस्थित रहे। क्षय रोग विभाग की तरफ से डीपीटीसी निधि त्रिखा, पीपीएम दीपाली गुप्ता, एसटीएस प्रणेश दुबे एवं एल टी हिमानी कौशिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *