(पहलटुडे) मोहित शर्मा
गाजियाबाद -मोदीनगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया।जिसमें14से15 वर्ष आयु की लड़कियों को लगाया गया टीका।शनिवार को गोविंदपुरी स्थित सीएचसी अस्पताल में अभियान के तहत14 से15 वर्ष आयु वर्ग की करीब आधा दर्जन किशोरियों को टीके लगाए गए।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,यह अभियान किशोरियों को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाने और समय रहते जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।अस्पताल अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कम उम्र में लगाया गया टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है।
अभिभावकों को जागरुक करते हुए बालिकाओं को प्राथमिकता के आधारित पर चिन्हित कर टिके लगाए जा रहे हैं ताकि आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़े।टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक संपन्न कराई गई।स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि पात्र किशोरियां नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इस अभियान का लाभ उठाएं और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।