स्थान – जागृति मैदान
डॉ के. एन. मोदी फाउंडेशन, मोदीनगर में आज 11 अप्रैल 2026 को आयोजित SPANDAN 2026 – Star Night ने डॉ के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी NCR कैंपस में ऐसा इतिहास रच दिया, जिसे आने वाले सालों तक याद किया जाएगा!यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था—यह था उत्साह, प्रतिभा और युवा ऊर्जा का अद्भुत उत्सव!
डॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डी.के. मोदी जी , सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण, वाइस चांसलर, एगजुकेटिव डायरेक्टर, प्रिंसिपल्स, डायरेक्टर्स द्वारा मुख्य प्रसिद्ध पंजाबी गायक जस्सी गिल व बब्बल राय जी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी स्टार जस्सी गिल व बब्बल राय ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरे मैदान को जोश, संगीत, खुशियों भरी ऊर्जा से भर दिया।उनकी लाइव परफॉर्मेंस ने साबित किया कि जब आपका जुनून सच्चा होता है, तो हर मंच आपका हो जाता है!मुख्य गायक के प्रेरक शब्दों ने छात्रों को सपनों की ओर और अधिक मजबूती से बढ़ने का हौसला दिया।यह महोत्सव हमारी युवा पीढ़ी के उस विश्वास को और मजबूत करता है —“जब तक आपके अंदर सपने देखने की हिम्मत है, तब तक दुनिया में कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।”आज के कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि हर छात्र में एक नया उत्साह, नई ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के लगभग 7000 विद्यार्थी, अतिथि, मीडिया के लोग एवं शिक्षक उपस्थित रहे।कला, संस्कृति और सृजनशीलता का यह संगम इस बात का प्रतीक है कि हमारे छात्र सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि हर मंच पर चमकने की क्षमता रखते हैं।फाउंडेशन सभी छात्रों, स्टाफ, अभिभावकों और अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस अविस्मरणीय शाम को सफल और यादगार बनाया।चलो, इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हैं…नए सपनों की ओर, नई उपलब्धियों की ओर!इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।