पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड विकास खंड सरवनखेडा की ग्राम पंचायत रायपुर कुक्हट में निर्मित अस्थायी गो-आश्रय स्थल रायपुर कुक्हट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 81 गोवंश संरक्षित मिले एवं 65 कुन्तल भूसा, 12 कुन्तल पशु आहार एवं हराचारा मिला जिसे
गौवंशों को नियमित रूप से खिलाया जा रहा है। वहीं आश्रय स्थल की भूमि समतल नहीं पाई गई जिस कारण वर्षा ऋतु में जल भराव की स्थिति बनी रहती है, उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि गोशाला परिसर की भूमि का तत्काल समतलीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अपार मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात भी आश्रय स्थल की सघन निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरे नहीं लगवाए गए है जिसे तत्काल लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 02 दिवस के अंदर कैमरे नहीं लगवाए जाते है तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला से प्राप्त गोबर के निस्तारण हेतु वर्मी पिट स्थापित कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उचित दर पर किसानों को बेचा जाए साथ ही मृत पशुओं का शव निस्तारण नियमानुसार तत्काल कार्यवाही की जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में नियमित आहार दिया जाए। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं पशु आहार का भण्डारण रखा जाए। निरिक्षण के समय मौके पर अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार/खण्ड विकास अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव , ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।