जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दी जानकारी

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में बैठक कर अवगत कराया कि अर्हता तिथि-01 01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाक 06.01.2026 से 06.03.2026 तक दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की गई। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)  के पूर्व 716799 पुरुष मतदाता, 619338 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग के 40 मतदाता कुल 1336177 मतदाता थे। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR)  के दौरान 203957 मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट, मृतक, शिफ्टेड आदि होने के कारण गणना प्रपत्र जमा नहीं किये गये। जिन्हे पृथक करते हुये आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 की 627779 पुरुष मतदाता, 504413 महिला मतदाता एवं 28 तृतीय लिंग मतदाता कुल 1132220 मतदाता आलेख्य सूची में प्रकाशित किये गये। आलेख्य प्रकाशित सूची में 124197 मतदाताओं द्वारा अपने परिवार से मैप न किये जाने के कारण तथा 147939 तार्किक विसंगति वाले मतदाता कुल 272136 मतदाताओं को नोटिस तामील करते हुये कुल 04 ईआरओ, 174 ए०ई० आर०ओ० के माध्यम से सुनवाई करते हुये प्रत्येक मतदाता के प्रपत्रों को जांच करते हुये निस्तारित किया गया। उक्त कार्य में कानपुर देहात के कुल 04 विधानसभाओं के 1666 बूथ लेवल अधिकारियों एवं 171 सुपरवाइजरों के सहयोग से सम्पादित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रत्येक मतदाता के घरों पर पहुंचकर जांच की गई एवं ऐसे मतदाता अथवा उनके सम्बन्धियों के नाम 2003 की मतदाता सूची में नाम अंकित था, को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से प्रपत्रों की जांच करते हुये मतदाता सूची में सम्मिलित किया गया है। विधान सभावार विवरण निम्नवत हैः-
आलेख्य प्रकाशन के दौरान 27421 पुरुष मतदाता, 23963 महिला मतदाता कुल 51384 नये मतदाता जोडे गये, इस प्रकार अन्तिम प्रकाशन दिनांक-10.04.2026 को 655200 पुरुष मतदाता, 528376 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग के 28 मतदाता कुल 1183604 मतदाता अन्तिम निर्वाचक नामावली में प्रकाशित किये गये हैं। अन्तिम प्रकाशन दिनांक-10.04.2026 से सम्बन्धित की जाने वाली कार्यवाहियां निम्नवत हैः-  दिनांक-10.04.2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के संसगत नियमों के अन्तर्गत अन्तिम प्रकाशन निर्धारित प्ररुप-16 पर करते हुये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त मतदेय स्थलों पर जनसामान्य के निरीक्षण हेतु एक सप्ताह की अवधि के लिये उपलब्ध रहेगी। नियम-22(ग) के अनुसार अन्तिम प्रकाशन हेतु तैयार निर्वाचक नामावलियों को समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को निःशुल्क दो प्रतियों (एक प्रति हार्ड एवं एक प्रति सॉपटकापी) में उपलब्ध कराई जा रही है।  इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा हस्ताक्षरित मतदाता सूची को संरक्षित किया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, बहुजन समाज पार्टी से राम प्रकाश निराला, आशुतोष गौतम, अजय कुमार प्रदीप कुमार, युवराज सिंह, कांग्रेस पार्टी से अमरीश सिंह गौर, गोविंद यादव, आम आदमी पार्टी से बेटा लाल दिवाकर आदि प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *