शिवली,कानपुर देहात | कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत भाऊपुर बलुआपुर मार्ग पर बिगत 9 जनवरी 2025 को सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाला तीसरा 15 हजार का इनामियां फरार शातिर अपराधी मुखबिर की सूचना पर शिवली पुलिस की गिरफ्त में आ गया शिवली पुलिस ने उसे रामगंगा नहर पुल मैथा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की | विधिक कार्यवाही करने के बाद उसे जेल भेजा गया है | कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिवली कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र स्व0 गुरदयाल सराफे का करोवार करता है तथा उसकी भाऊपुर बाजार में न्यू मानसी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है , बिगत 9 जनवरी 2025 को दुकान बंद करने के बाद देर शाम अपने घर बलुआपुर को जा रहे थे, तभी रास्ते में शाम लगभग 5:00 के आसपास भीखर गाँव के पास दो मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात तीन चार बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग जिसमें 25 हजार रुपए नगद भी थे को लूट लिया था जिसमें 10 ग्राम सोना व साढ़े पाँच सौ ग्राम चाँदी के गहने थे | इसके बाद उसने शिवली कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था | मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना का सफल अनावरण करते हुए जाहिद पुत्र आबिद उर्फ बबलू निवासी सत्तेश्वर (पूर्वी) ब्लाक गेट के पीछे थाना कोतवाली , जनपद औरैया , रिहान पुत्र इश्तियाक उर्फ मुल्ला निवासी शक्ती तालाब तकिया , थाना कोतवाली औरैया ,जनपद औरैया एवं अरमान उर्फ अम्मू पुत्र बबलू निवासी ग्राम समरथपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया, रिहान के साथ का लड़का नाम पता अज्ञात का नाम प्रकाश में आया था , इससे लूट की घटना को अंजाम देने वाले जाहिद पुत्र आबिद उर्फ बबलू निवासी सत्तेश्वर (पूर्वी) ब्लाक गेट के पीछे थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया, रिहान पुत्र इश्तियाक उर्फ मुल्ला निवासी शक्ती तालाब तकिया, थाना कोतवाली औरैया , जनपद औरैया को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि लुटेरा अरमान उर्फ अम्मू पुत्र बबलू उपरोक्त फरार चल रहा था फरार अभियुक्त अरमान उर्फ अम्मू पुत्र बबलू उपरोक्त की गिरफ्तारी के एसपी ने15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था , इसके बाद से शिवली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, दिनांक 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर ने सूचना दी कि लूट की घटना का फरार इनामियां आरोपी रामगंगा नहर पुल के पास खड़ा है और कहीं जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा है सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह अपने हमराही उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह , आरक्षी मनीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया |पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है |